भारत

सामने से गुजर रही लड़कियों को देखकर फिल्म खलनायक का गाना गाया, मनचला अरेस्ट

Nil dhankar
3 Oct 2025 8:05 AM IST
सामने से गुजर रही लड़कियों को देखकर फिल्म खलनायक का गाना गाया, मनचला अरेस्ट
x

फोटो    - सांकेतिक   

पढ़ी पूरी खबर

यूपी। आगरा में एक युवक को पुलिस गाना गाने पर हवालात ले गई। फिल्म खलनायक का गाना चोली के पीछे क्या है... एक युवक को सड़क पर गाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक राह चलती युवतियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था और उसी दौरान उसे पुलिस वालों ने देख लिया। पुलिस वालों ने पूछताछ की और फिर उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया। युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम राजपुर चुंगी स्थित गौरव स्वीट्स के पास हुई। पुलिस के अनुसार शराब के ठेकों के आस-पास शाम के समय पुलिस चेकिंग करने लगी है। ठेके पास खड़ा एक युवक तेज आवाज में चोली के पीछे क्या है यह गाना तेज आवाज में गा रहा था। राह चलती युवतियां यह देख शर्मिंदा हो रही थीं। पुलिस उसके पास पहुंची। उससे पूछा किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। युवक घबरा गया। उससे पूछा वह कोई सिंगर है। उसने जवाब दिया नहीं। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे थाने लाया गया।

थाने आते ही उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस ने उससे कहा अब गाना गाए। उसकी बोलती बंद हो गई। हलक से आवाज नहीं निकल रही थी। पुलिस से माफी मांगने लगा। कहने लगा अब से कोई गाना ही नहीं गाएगा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिजवान कुरैशी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा। आरोपित को शांति व्यवस्था भंग करने की धारा के तहत जेल भेज दिया गया।

Next Story
null