भारत

रेलवे स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर युवक की बिगड़ी नियत, फिर...

jantaserishta.com
6 Aug 2024 10:45 AM IST
रेलवे स्टेशन पर लड़की को अकेला देखकर युवक की बिगड़ी नियत, फिर...
x
सांकेतिक तस्वीर
गलती से वह पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गई.
पटना: बिहार के पटना जिले से एक किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात बख्तियारपुर में दानापुर रेल मंडल के करौटा की है। यहां एक युवक ने रेलवे स्टेशन से लड़की को बहला-फुसलाकर पास के बगीचे में ले गया और फिर उसके साथ रेप करके भाग गया। घटना रविवार को हुई। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से भागकर वापस स्टेशन पहुंची और स्टेशन मैनेजर से मदद की गुहार लगाई।
जानकारी के मुताबिक एक लड़की जसीडीह से कोलकाता जा रही थी। मगर गलती से वह पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गई। ट्रेन में उसे नींद आ गई और जब आंख खुली तो वह करौटा स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद वह स्टेशन पर ही मायूस होकर बैठ गई। रेलवे स्टेशन पर लड़की को परेशान देख एक युवक उसके पास आया। वह उसे अपनापन दिखाकर परेशान न होने का झांसा देने लगा। इसके बाद उसने पीड़िता को घर चलने को कहा।
आरोपी उसे घर ले जाने के बहाने स्टेशन के बगल में ही मौजूद सूनसान बगीचे में ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर वापस स्टेशन आई। उसने स्टेशन मास्टर को पूरी आपबीती बताई। स्टेशन मास्टर ने तुरंत खुसरुपुर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपनी संरक्षण में लिया।
रेल पुलिस कार्रवाई में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही रेल एसडीपीओ मुकुल प्रेमिल पांडेय एवं बख्तियारपुर रेल थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने भी करौटा पहुंचकर छानबीन की। मेडिकल के बाद पीड़िता का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने सोमवार को बयान कराया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story