भारत
पति बना हैवान! पत्नी को दोस्तों के सामने परोसने की कोशिश, फिर...
jantaserishta.com
6 Aug 2024 10:17 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दहेज उत्पीड़न का मुकदमा.
आगरा: आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि कर्जा चुकाने के लिए पति उसे बेचना चाहता था। पहले अपने दोस्तों के सामने परोसने का प्रयास किया। विरोध पर उसे देह व्यापार के रैकेट को बेचने की कोशिश की। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा। देवर भी पति के साथ इस घिनौने खेल में शामिल था।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 23 फरवरी 2022 को नगला देवजीत, एत्मादुद्दौला निवासी राहत अली के साथ हुआ था। निकाह के दो महीने बाद ही दहेज में कार और दो लाख की मांग की गई। 12 दिसंबर 2023 को पति ने उसे दोस्तों के साथ संबंध बनाने को कहा। पति ने दोस्तों से कर्जा ले रखा था। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा।
पांच मई 2024 को देवर के साथ मिलकर उसे बेचने का प्रयास किया। तीन जून को पति उसे गर्भवती हालत में मायके छोड़ गया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उनके निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





