भारत
सिक्योरिटी गार्ड और ऑटो रिक्शा के बीच लड़ाई, पुलिस मामले की जांच में जुटी
jantaserishta.com
24 May 2023 8:39 PM IST

x
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सिविल अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर में सरेआम जंग हो गई। रोड पर दोनों के बीच हो रही मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज लेखराज ने बताया कि एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने ऑटो को इमरजेंसी के गेट नम्बर 2 के आगे लगा दिया था। इसको हटाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड दीपक ने ड्राइवर से कहा। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने इसी बात पर डंडा निकाल लिया और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यहां पर दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इसका वीडियो भी बनाया गया। सिक्योरिटी गार्ड का पक्ष लेते हुए लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। मामले की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को भी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
Tagsहरियाणाहरियाणा न्यूज़सिक्योरिटी गार्ड और ऑटो रिक्शा के बीच लड़ाईपुलिस मामले की जांच में जुटीHaryanaHaryana Newsfight between security guard and auto rickshawpolice engaged in investigation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





