भारत
कांगड़ा में दूसरे चरण का मतदान 282 पंचायतों को मिलेंगे आज प्रधान
Shantanu Roy
28 May 2026 4:15 PM IST

x
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। पहले चरण की शानदार सफलता और भारी उत्साह के बाद, प्रशासन ने 28 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण में जिले की 282 ग्राम पंचायतों में मतदाता अपने गांव की सरकार चुनेंगे। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 1616 पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों पर तैनात कर दिया है। दूसरे चरण के लिए जिले में 1616 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में पोलिंग टीमें समय से पहले ही मोर्चा संभाल चुकी हैं। जिससे मतदान के दिन किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक असुविधा से बचा जा सके।
इससे पहले 26 मई को संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में जिले की 287 ग्राम पंचायतों में लोकतंत्र की बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। पहले चरण में कुल 75.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण ‘नारी शक्ति’ की भागीदारी रही। ग्रामीण विकास की इस जंग में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ते हुए 81 प्रतिशत से अधिक मतदान किया और लोकतंत्र में अपनी मजबूत धमक दर्ज कराई। पहले चरण के इन आंकड़ों ने दूसरे चरण के लिए भी माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों से लेकर घरों तक चुनावी चर्चाएं तेज हैं। युवाओं और महिलाओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है और कई गांवों में तो लोग इस मतदान को एक उत्सव की तरह मनाने की तैयारी में हैं।
दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। खुफिया और प्रशासनिक इनपुट के आधार पर संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना या हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। पूरे जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव इस बार तीन चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण के बाद अब 28 मई को दूसरे चरण और फिर 30 मई को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। कांगड़ा जिले की कुल 846 पंचायतों में इस चुनावी महासमर को शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा का कहना है कि कांगड़ा जिला में चुनाव प्रक्रिया पर लगातार और पैनी नजर रखी जा रही है। हर मतदान केंद्र की स्थिति और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है, जहां से रियल टाइम जानकारी मिलती रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शिकायत या तकनीकी समस्या के त्वरित समाधान के लिए विशेष उडऩदस्तों और टीमों को तैनात किया गया है। नगरोटा बगवां। विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत सरूट से अल्पना शर्मा इस बार भी लगातार सातवीं बार प्रधान चुनी गई। अल्पना शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी को 128 मतों से पराजित कर अपना वर्चस्व कायम रखा। अल्पना शर्मा ने 1995 में पहली बार महिला आरक्षित सीट से चुनाव लड़ा और विजयी हुई थी। उसके उपरांत अल्पना शर्मा ने मुड़ कर पीछे नहीं देखा। वह वर्ष 2005 निर्विरोध प्रधान भी रह चुकी हैँ। 30 वर्षों से लगातार जीत दर्ज कर रही अल्पना शर्मा ने बताया कि यह उनके प्रति जनता के प्यार और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि जनता ने सातवीं बार मुझ पर विश्वास जतया है, उसके लिए में सरूट की जनता की आभारी रहूंगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





