भारत
39.571 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक एकल दिवसीय विद्युत उत्पादन
Shantanu Roy
6 July 2026 3:04 PM IST

x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परियोजना ने गत शनिवार को 39.571 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन कर अपने इतिहास का दूसरा सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई, 2023 को स्थापित 39.570 मिलियन यूनिट के पिछले दूसरे सर्वोच्च रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। परियोजना का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन 13 अगस्त, 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट रहा था, जो अभी भी कायम है। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि नाथपा झाकड़ी परियोजना की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना और बेहतर कार्य संस्कृति का प्रमाण है।
निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सुदृढ़ कार्य संस्कृति और विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय को दिया। निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन संगठन की वित्तीय मजबूती और दीर्घकालिक स्थिरता का आधार होता है। निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने इसे परियोजना की तकनीकी विश्वसनीयता, कुशल संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था तथा तकनीकी टीमों के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम बताया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता ओ एंड एम, पावर हाउस तथा नाथपा टीम की तकनीकी दक्षता, अनुशासित कार्यशैली का प्रतिफल है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





