भारत

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में छह संदिग्धों के देखे जाने के सूचना पर तलाशी

jantaserishta.com
14 May 2024 3:03 PM IST
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में छह संदिग्धों के देखे जाने के सूचना पर तलाशी
x
जम्मू: ग्रामीणों द्वारा इलाके में छह संदिग्ध लोगों को घूमते देखे जाने की सूचना देने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कठुआ जिले के सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
जिले के सीमावर्ती गांव जथाना के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने क्षेत्र में छह लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा है। अधिकारियों ने कहा,“ यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब है, पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, अब तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है, ऑपरेशन जारी है।” भारतीय सेना ने दो दिन पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में मंडराते एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी। इसके चलते ड्रोन पीछे हट गया था।
गौरतलब है कि एलओसी पार से आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story