भारत

एसडीओ ने की सुसाइड करने की कोशिश, प्रेमिका पर ब्लेकमेलिंग करने का आरोप

Nilmani Pal
15 May 2025 7:15 AM IST
एसडीओ ने की सुसाइड करने की कोशिश, प्रेमिका पर ब्लेकमेलिंग करने का आरोप
x
क्राइम की खबर

यूपी। मुरादाबाद में बिजली निगम के ट्रांसमिशन विभाग में तैनात एसडीओ पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर 25 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने युवती समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर पटवारियान निवासी मोहम्मद अफजल ने बताया कि उनके भाई शावेज अल्वी, चौधरी चरण सिंह चौक स्थित बिजली निगम के ट्रांसमिशन विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात है। दिव्यांग कोटे से शावेज को विभाग में नौकरी मिली थी और दिल्ली रोड स्थित हाईडिल कॉलोनी में सरकारी आवास में रहते हैं।

फोन से उनके भाई शावेज की बातचीत कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला शादी तक पहुंच गया। दोनों की लव मैरिज लगभग तय थी। आरोप है कि बीच में कुछ अनबन होने के कारण युवती, फूफा, भाई और एक रिश्तेदार शावेज के घर पर पहुंच गए और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इनकार करने पर युवती ने दुष्कर्म के केस फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

एसडीओ शावेज अली के भाई मोहम्मद अफजल ने बताया कि भाई शावेज की एक कॉल गलती से युवती के नंबर पर लग गई थी। जिसके बाद युवती ने बातचीत शुरू कर दी थी। एक दिन युवती ने शावेज को हिंदू कॉलेज के पास मिलने के लिए भी बुलाया था। युवती ने 25 लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए शावेज से दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए थे। झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी, जिससे परेशान होकर शावेज ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद शावेज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Story
null