
x
बीबीएन। नालागढ़ उपमंडल के रामशहर क्षेत्र को जोडऩे वाली रामशहर-चमदार सडक़ का आज उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र अरहलूवालिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक़ की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेते हुए मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभागए राजस्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सडक़ का लगभग 60 मीटर हिस्सा अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुका हैए जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। एसडीएम ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो। एसडीएम आहलूवालिया ने बताया कि बरसात के कारण सडक़ किनारे की भूमि धीरे.धीरे स्लाइड हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों की निजी भूमि भी प्रभावित हुई। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आपसी सहयोग से विभागीय मशीनरी द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि बरसात से प्रभावित यह मार्ग उपमंडल की एकमात्र बंद पड़ी सडक़ थीए जिसे अब अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस मार्ग पर क्रेट वॉल लगाकर स्थायी समाधान किया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





