SDM ने अंगूठा लगाकर कलेक्टर से मांगी छुट्टी, पालतू कुत्ते के काटने का दिया हवाला

यूपी। बलिया में SDM ने कुत्ते के काटने पर DM से 8 दिन की छुट्टी मांगी। लेटर में लिखा- कुत्ते ने मेरे दोनों हाथ में काट लिया है। जिससे हाथ में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन घाव से खून बहना बंद नहीं हो रहा है।
मैं अपना कोई भी काम नहीं कर पा रहा हूं। डॉक्टरों ने मुझे किसी अच्छे संसथान और विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई है। इसलिए मुझे 6 मार्च से 13 मार्च तक अवकाश की अनुमति दी जाए। इसके बाद डीएम ने उन्हें 8 दिन के अवकाश की अनुमति दे दी। लेटर पर अंगूठा लगाया मामला बैरिया तहसील का है। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने 5 मार्च को डीएम को लेटर लिखकर उनसे छुट्टी मांगी थी। लेटर पर सिग्नेचर की जगह अंगूठा लगाया था। आलोक प्रताप सिंह 2023 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी हैं। घरेलू काम कराने का लगा था आरोप आलोक प्रताप सिंह ने 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला। जनवरी 2026 में उन पर एक होमगार्ड द्वारा ड्यूटी से हटाकर घरेलू काम कराने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा तहसील में दलालों की सक्रियता को लेकर पूर्व विधायक ने उनपर सवाल उठाया था।
वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया- छुट्टी का आवेदन दिया गया है। एसडीएम के हाथ में कुत्ते ने काट लिया है। हाथ में प्लास्टर लगने की वजह से लिखने में असमर्थ हैं।





