भारत
संतोषगढ़ में 34 साल से शिक्षा की लौ जला रहा एसडी पब्लिक स्कूल
Shantanu Roy
19 May 2026 4:40 PM IST

x
Santoshgarh. संतोषगढ़। संतोषगढ़ नगर का प्रतिष्ठित एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़ पिछले 34 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विद्यालय की शुरुआत वर्ष 1992 में हुई थी और तभी से यह संस्थान मेहनत, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभा रहा है। विद्यालय ने शिक्षा, खेलकूद, विज्ञान गतिविधियों तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर नगर संतोषगढ़ और जिला ऊना का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेहतर बेंच व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। आधुनिक दौर की जरूरतों को देखते हुए कंप्यूटर आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है, जहां विद्यार्थी नई तकनीकों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर प्राप्त करते हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अलग से पुस्तकालय की व्यवस्था भी की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। विद्यालय प्रबंधन की विशेषता यह है कि प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से ही नियमित पढ़ाई आरंभ कर दी जाती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय में मैक्सिम टीचिंग डे लगाए जाते हैं। विद्यालय में हर माह पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की परीक्षा आयोजित की जाती है, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी का लगातार मूल्यांकन होता रहता है और उन्हें बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय रहते तैयार किया जाता है। विद्यालय में केवल पाठ्यक्रम तक ही सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
सांस्कृतिक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों तथा अनुशासनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को चुनौतियों के लिए तैयार किया जाता है। विद्यालय के खिलाडिय़ों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को खेलों के लिए भी प्रोत्साहित करता है ताकि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास भी सुनिश्चित हो सके। विद्यालय प्रत्येक वर्ष बेहतरीन परीक्षा परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई बार टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। इस वर्ष मार्च माह में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में भी विद्यालय ने शानदार सफलता प्राप्त की। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में वैशाली ठाकुर और अवनी जोशी, कॉमर्स संकाय में राधिका एवं सिमरनजीत कौर ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। वहीं, दसवीं कक्षा में रिद्धि चब्बा ने भी प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा मेरिट में स्थान हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन तथा निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आने वाले समय में सीबीएसई पैटर्न लागू करने की दिशा में कार्य कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विद्यालय स्तर पर ही बेहतर ढंग से करवाई जा सके। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें जीवन में सफल नागरिक बनाना है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





