भारत
सोलंग में फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
Shantanu Roy
14 Jun 2026 3:27 PM IST

x
Solang. सोलंग। सोलंग से आगे फर्स्ट स्नो गैलरी के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन (यूपी 87 एम 6966) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण वाहन सड़क से लगभग 50-60 फीट नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे, जिनमें तीन युवक एवं दो युवतियां शामिल हैं। इनमें तीन युवक एवं एक युवती उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
जबकि एक युवती दिल्ली की निवासी है। दुर्घटना में सभी पांचों व्यक्तियों को चोटें आई हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सभी घायलों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल मनाली पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के संबंध में चालक के विरुद्ध लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस थाना मनाली में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





