भारत

मंडी में गर्मी प्रचंड, 37 डिग्री पहुंचा पारा

Shantanu Roy
19 May 2026 4:44 PM IST
मंडी में गर्मी प्रचंड, 37 डिग्री पहुंचा पारा
x
Market. मंडी। मंडी जिला में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मैदानी और निचले इलाकों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि कुछ जगहों पर 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के सुंदरनगर स्टेशन पर सोमवार दोपहर में 37.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम मुख्य रूप से साफ और धूपभरा बना हुआ है, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। रियल फील तापमान 40 डिग्री के करीब महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग
के मुताबिक मंडी जिला के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। यहां येलो अलर्ट जारी है। गर्मी अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसी ही बनी रहेगी। अनुमान है कि 23 मई तक हीट वेव बनी रहनी की संभावना है।


अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद कुछ राहत की उम्मीद है, लेकिन मई के बाकी दिनों में भी ऊंचे तापमान बने रहने का अनुमान है। मंडी जिला में लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप से बचने, खूब पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। मंडी के पराशर, शिकारी, कमरूनाग और कमलाह किला में भी मौसम गरमाहट भरा बना हुआ है। पराशर झील ऊंचाई वाले क्षेत्र होने के कारण यहां तापमान
अपेक्षाकृत ठंडा
है। आजकल दिन में 25 से 30 डिग्री के आसपास और रात में 12 से 15 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा रहा है। दिन में हल्की धूप और साफ मौसम, लेकिन शाम को ठंडक ज्यादा। कुछ दिनों में हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं। शिकारी देवी में दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री तक बना हुआ है। रात में 10 से 13 डिग्री तक तापमान रह रहा है। हल्की हवा से सुबह, शाम ठंडक है। कमरूनाग में दिन में 28 से 30 डिग्री तापमान बना हुआ है।
Next Story