भारत
मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी, सैलानी दौड़े आए कुल्लू-मनाली
Shantanu Roy
28 May 2026 4:26 PM IST

x
Patlikuhal. पतलीकूहल। कुल्लू-मनाली इन दिनों देश के मैदानी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोग हिमाचल की वादियों का रुख कर रहे हैं, जहां की ठंडी हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें सुकून दे रहा है। पर्यटन नगरी मनाली से लेकर कुल्लू घाटी तक हर ओर पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। होटल, होम-स्टे, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में भी रौनक लौट आई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच रहे हैं। खासकर सप्ताहांत के दौरान मनाली की सडक़ों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पर्यटक यहां की ठंडी फिजाओं के बीच प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों में भी बढ़चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। ब्यास नदी में होने वाली रीवर राफ्टिंग पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। कुल्लू के बबेली से लेकर पतलीकूहल और मनाली क्षेत्र तक राफ्टिंग प्वाइंट्स पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। तेज बहाव वाली ब्यास नदी में रोमांच का अनुभव लेने के लिए युवा वर्ग विशेष रूप से उत्साहित दिखाई दे रहा है।
राफ्टिंग संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनके कारोबार को भी मजबूती मिली है। वहीं दूसरी ओर पैरागलाइडिंग का रोमांच भी पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। सोलंगनाला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटक आसमान की ऊंचाइयों से हिमालय की सुंदर वादियों का नजारा देखने का आनंद ले रहे हैं। पैरागलाइडिंग के दौरान बर्फ से ढकी चोटियां, हरियाली और बहती ब्यास नदी का दृश्य पर्यटकों को रोमांचित कर रहा है। रोहतांग पास भी इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सडक़ किनारे खड़ी विशाल बर्फ की दीवारें लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक बर्फ के बीच फोटो खिंचवाने और खेलकूद का आनंद लेने में व्यस्त नजर आते हैं। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से राहत पाने के लिए लोग रोहतांग की ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई बर्फ के बीच पहुंचकर उत्साहित दिखाई देता है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इस बार पर्यटन सीजन अच्छी शुरुआत के साथ आगे बढ़ रहा है। होटल व्यवसायियों के अनुसार अधिकांश होटलों में ऑक्यूपेंसी लगातार बढ़ रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





