भारत

स्कूटी का कटा 28 हजार का चालान, युवकों ने पुलिसवाले के साथ की ये हरकत

jantaserishta.com
5 July 2021 5:37 PM IST
स्कूटी का कटा 28 हजार का चालान, युवकों ने पुलिसवाले के साथ की ये हरकत
x
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना के मोर चौक पर स्कूटी सवार युवकों द्वारा पुलिस के साथ बदतमीजी (Misbehave with Police) करने का मामला सामने आया है. तीन युवक नशे में स्कूटी चलाकर आ रहे थे. पुलिस ने रोकने के लिए हाथ दिया तो ये युवक उनके साथ गाली गलौज करने लगे. पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो मौके से फरार हो गए. वहीं, पुलिस ने स्कूटी को इंपाउंड कर 28 हजार का चालान कर दिया.

पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे. जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी जब पुलिस ने उन्हें रोक कर स्कूटी के कागज चेक किये तो उनके पास स्कूटी के कोई कागजात नहीं थे. वहीं, इस दौरान युवकों ने शराब पी रखी थी.
गोहाना शहर की देवीपुरा पुलिस के अनुसार, जुलाना रोड पर मौर चौक पर नाका लगाया हुआ था. जुलाना की तरफ से स्कूटी पर तीन लोग सवार थे. जब उन्हें रोकने के लिए बोला गया तो उन्होंने स्कूटी को नहीं रोका और पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौच कर बतमीजी करने लगे. जब उनसे स्कूटी के कागज मांगे तो कोई भी कागजात नहीं मिला.
पुलिस ने बताया कि स्कूटी को इंपाउंड कर 28 हजार का चालान कर दिया गया है. वहीं स्कूटी के मालिक अमित और बलजीत के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की माने तो शहर में लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ करवाई कर उनके चालान किये जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story