भारत

स्कूटी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

Nilmani Pal
7 Jan 2026 7:04 AM IST
स्कूटी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
x
BREAKING

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमेठी बाईपास पर मां की रसोई रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोनू यादव (28) निवासी बघवरिया और दिग्विजय सिंह (50) निवासी एसडीएम कॉलोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवनाथ गुप्ता (30) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
null