भारत
15 अक्टूबर तक तैयार होगा कैंची मोड़, एनएच को बहाल करने का काम जोरों पर
Shantanu Roy
9 Sep 2023 12:15 PM GMT

x
पंडोह। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के कैंची मोड़ में झील में समा चुके एनएच के हिस्से को बहाल करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन कैंची मोड़ निर्माण स्थल पर बढ़ रही दरारों और ऊपर से गिर रहे मलबे ने एनएचएआई की नींद भी उड़ा रखी है। अब तो कैंची मोड़ पर निर्माणाधीन रोप-वे के हिस्से पर भी खतरा मंडराने लगा है। हालांकि एनएचएआई का दावा है कि 15 अक्तूबर तक कैंची मोड़ पर एनएच के इस हिस्से को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। इस समय यहां फाउंडेशन स्टेप वाइज ठेकेदार द्वारा दो स्तर पर तैयार कर ली गई है।
निर्माण कार्य दिन-रात तेज गति और गुणवत्ता के उच्चतम मानदंडों के अनुरूप चल रहा। मगर कैंची मोड़ की कैंची बहुत ही तेज हो रही है, जिसने कैंची मोड़ के पीछे का हिस्सा जहां रेत बजरी पत्थर रखें जा रहे थे, वह सडक़ भी धंसने लगा है। इसमें दरारें 12 अगस्त को ही आई थी। मगर धूप में दरारें बढऩे लगी है। इसके चपेट में माता बगलामुखी के लिए निर्माणाधीन रोप-वे भी आ सकता है। इतना ही नहीं , कैंची मोड़ के ऊपर का हिस्सा जहां से इन दिनों वाहन चल रहे हैं, वहां भी दरारें बढऩे लगी है। उधर, एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी का कहना है कि यहां काम युद्ध स्तर पर चला हुआ है। दरारें कुछ हद तक बढ़ी हैं, लेकिन खतरे की बात नहीं है। दस सितंबर को टीम फिर से यहां का निरीक्षण करेगी और 15 अक्तूबर तक इसे बहाल कर लिया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story