
x
Rampur Bushahr. रामपुर बुशहर। रामपुर, ननखड़ी और कुमारसैन तहसीलों में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बड़ी संख्या में बसों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें अधिकांश बसें ग्रामीण रूटों पर संचालित होने वाली हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी अमले को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बीते रोज सैकड़ों चुनाव कर्मियों को इन बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बसों के चुनावी कार्य में लगाए जाने से ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। रविवार को भी रामपुर मुख्य बस अड्डा और चौधरी अड्डा पर बड़ी संख्या में लोग बसों का इंतजार करते नजर आए।
परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा इंचार्ज स्वरूप दिवान ने बताया कि रामपुर डिपो की कुल 52 बसें चुनावी ड्यूटी के लिए बुक की गई हैं। कुमारसेन, रामपुर और ननखड़ी क्षेत्रों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया और मतगणना पूरी होने के बाद ही बसों को वापस नियमित रूटों पर भेजा जाएगा। ऐसे में लोगों को नियमित बस सेवाएं पहली जून से मिलने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि बसों की कमी के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को हो रही है। कई लोगों को मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शहर से जरूरी सामान ले जाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। लोगों का कहना है कि बसों में सामान ले जाना अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है, जबकि निजी वाहनों से सामान ढोना काफी महंगा साबित हो रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





