Breaking News

स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Shantanu Roy
7 Dec 2023 2:44 PM GMT
स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
x

कैथल। हरियाणा के कैथल में छात्राओं को ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतें करने के आरोपी प्रिंसिपल रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले के उजागर होने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने SP उपासना से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई।

पुलिस को दी शिकायत में 17 साल की छात्रा ने बताया कि 2 दिसंबर को प्रिंसिपल रवि कुमार ने उसकी दोस्त के दुर्व्यवहार किया। वह अन्य छात्राओं के साथ भी अश्लील हरकतें और गाली-गलौज करता है। हमारे साथ छेड़खानी करता है। उसने छात्राओं को गलत तरीके से छुआ है। प्रिंसिपल की इस करतूत से 12वीं कक्षा की छात्राएं भी परेशान है।

वह अपने कार्यालय में उसे अकेली बुलाता है और फ्रेंडशिप करने को कहता है। प्रिंसिपल धमकी देता है कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो वह नाम काट देगा और डीएमसी भी नहीं देगा। वह अन्य लड़कियों को भी गाली देकर बात करता है। इस शिकायत में 3 छात्राओं ने साइन किए हैं। इससे पहले जींद में भी प्रिंसिपल ने ऐसी ही हरकत की थी। जिसमें 142 छात्राओं ने उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए थे। वहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रिंसिपल पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच के लिए टीम बना दी है। जिसकी अगुआई गुहला के DSP कुलदीप कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि छात्राओं के आरोप गंभीर हैं। वहीं, इस मामले में गुस्साए परिजनों और स्कूली छात्राओं ने बुधवार को स्कूल को ताला जड़ दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग की नींद टूटी। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने गुहला चीका के बीईओ संजय शर्मा की अगुआई में 5 मेंबरी जांच टीम बना दी है। कमेटी ने स्कूल में छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं।

प्रिंसिपल से तंग आकर स्कूल में सातवीं और आठवीं की छात्राओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि प्रिंसिपल लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा है। इस वजह 3 दिन पहले उन्होंने डायल 112 को भी बुलाया था। इसके बावजूद परेशानी कम नहीं हुई। कल भी प्रदर्शन के बाद पुलिस स्कूल पहुंची थी। इस मामले में प्रिंसिपल रवि कुमार ने सफाई दी कि वह 12वीं की क्लास में गए थे। इस दौरान विद्यार्थी खड़े नहीं हुए। उन्होंने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया। इसकी वजह से ऐसे आरोप लगाए गए हैं। कक्षा का इंचार्ज उन्हें भड़का रहा है।

Next Story