भारत
बिलासपुर में केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
Shantanu Roy
27 Feb 2026 4:31 PM IST

x
Bilaspur. बिलासपुर। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन वीरवार को उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के बचत भवन में उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा भावी योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। वर्तमान में विद्यालय दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहा है। इस संदर्भ में विद्यालय के मुख्य अस्थायी भवन के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विद्यालय के दो स्थानों पर संचालन के कारण शिक्षण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कक्षाओं में इंटरेक्टिव पैनल स्थापित करने की आवश्यकता पर विचार किया गया। बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा कक्षा प्रथम से पांचवीं तक छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं आवश्यकताएं समिति के समक्ष रखीं। इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





