भारत

आधार लिंक न होने से अटकी 21 हजार छात्रों की स्कॉलरशिप

Shantanu Roy
1 July 2026 5:05 PM IST
आधार लिंक न होने से अटकी 21 हजार छात्रों की स्कॉलरशिप
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं का हजारों छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधार सीडिंग न होने के कारण विभिन्न वर्गों के छात्र इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे है। इस संबंध में अब उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें छात्रवृत्ति की राशि जारी नहीं की जा
सकेगी।


निदेशालय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2025-26 तक विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के 21 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें केंद्र सरकार की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अलावा पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के सबसे अधिक मामले शामिल हैं। छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है।
Next Story