भारत

हमीरपुर से रवाना हुई प्राथमिक शिक्षा बचाओ यात्रा

Shantanu Roy
16 July 2026 5:58 PM IST
हमीरपुर से रवाना हुई प्राथमिक शिक्षा बचाओ यात्रा
x
Hamirpur. हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा बुधवार सुबह हमीरपुर से शिमला के लिए रवाना हो गई। न्याय यात्रा के पांचवे दिन का आगाज राज्याध्यक्ष रमेश शर्मा ने मिल्खी पेट्रोल पंप से पदयात्रा शुरू की। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी व हमीरपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र केवला ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी टीचर्स और आया के पदों को बिना विलंब भरा जाए। जब तक इन पदों को नहीं भरा जाता है, उस समय तक प्री प्राइमरी में पढऩे वाले बच्चों को छात्र अध्यापक
अनुपात में गिना जाए।


यही नहीं स्कूल विलय करते समय प्री प्राइमरी के बच्चों को भी गिना जाना चाहिए। ऊपर से प्राथमिक शिक्षकों की जनगणना और चुनावी ड्यूटी भी लगाई गई हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र है। यह प्रदेश के 60 हजार प्रशिक्षित बेरोजगार जेबीटी के साथ भी अन्याय है। क्लस्टर सिस्टम पर 13 फरवरी, 2024 को जारी अधिसूचना के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रियान्वयन किया जाए और 23 सितंबर, 2025 को न्यू क प्लैक्स सिस्टम पर जारी अधिसूचना को वापस लिया जाए और प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन में कोई बदलाव न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी और 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश के कोने-कोने से प्राथमिक शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक और मिड डे मील भारी संख्या में इक_े होंगे और प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में रोजाना 14 से 15 किलोमीटर सफर तय किया जा रहा है।
Next Story