
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गांव में अज्ञात लोग सरपंच को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. घटना छिछराना गांव की है.
वहीं हत्या की इस वारदात को लेकर बड़ौदा के थाना प्रभारी रमेश चंदर ने बताया कि छिछराना गांव के सरपंच राजेश उर्फ राजू की सोनीपत के गोहाना इलाके में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
थाना प्रभारी ने बताया कि जब पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर राजेश पर उस समय हमला किया जब वह अपने खेत की ओर जा रहे थे. बदमाश गोली मारने के बाद तुरंत मौके से भाग गए. उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.
इससे पहले बीते सप्ताह हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर में एक कुत्ते को पत्थर मारने पर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था. इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया. लोगों ने देखा तो तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के बिलासपुर के गांव धर्मकोट के रहने वाले बंटी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. बंटी के परिवार के लोगों का आरोप है कि बंटी घर आ रहा था, तभी अचानक उसके पीछे एक कुत्ता पड़ गया. जैसे ही उसने कुत्ते को पत्थर मारा तो वह पत्थर घर के दरवाजे पर जा लगा. इसके बाद वहां खड़े कुछ युवकों ने बंटी पर हमला कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






