भारत

ताश खेल रहे सरपंच की हत्या, गोली मारकर हमलावर फरार

Nilmani Pal
15 May 2025 7:06 AM IST
ताश खेल रहे सरपंच की हत्या, गोली मारकर हमलावर फरार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बागपत के सिरसली गांव में बुधवार को सरेशाम ग्राम प्रधान पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। जबकि उनके पास बैठे एक युवक को भी गोली लगी। घटना के बाद से गांव में दशहत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर एसपी बागपत, कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान की हत्या की गई है। सिरसली के ग्राम प्रधान 48 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धर्मा पुत्र गंभीर सिंह बुधवार को शाम के समय गांव के टेम्पो स्टैंड के पास तेजवीर के मकान के सामने कुछ लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने ग्राम प्रधान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें ग्राम प्रधान को कई गोली लगी, जबकि उसके पास बैठे तेजवीर के पुत्र विनित के हाथ में गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

बताया कि प्रधान को तीन गोली कमर में जबकि एक गोली सीने में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर सीओ हरीश भदौरिया मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्राम प्रधान के दो बच्चे लड़का रचित व बेटी भूमि है। ग्राम प्रधान के दो भाई सतेन्द्र व जितेन्द्र यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। घटना के बाद ग्राम प्रधान की मां बीरमती व पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम एसपी बागपत सूरज कुमार राय गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान की हत्या में गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर का नाम प्रकाश में आ रहा है, जिसने चुनाव रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि सिरसली के ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर का नाम प्रकाश में आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Next Story
null