भारत

सरपंच की हत्या, पत्नी और बेटों ने उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
29 July 2025 7:51 AM IST
सरपंच की हत्या, पत्नी और बेटों ने उतारा मौत के घाट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर देहात में शराब पीने के बाद पत्नी को पीट रहे ग्राम प्रधान को उसकी पत्नी और दो बेटों ने पीट कर मार डाला। वारदात करने के बाद शव गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह शव मिलने के बाद छानबीन शुरू हुई। छानबीन में पत्नी-बेटों द्वारा ही हत्या का भेद खुला तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

संभरपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय प्रेमनारायण कमल बैरी दरियाव गांव के प्रधान थे। शराब पीने के कारण उनका घर में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात को भी नशे की हालत में घर पहुंचे थे। इसके बाद ग्राम प्रधान और पत्नी शिवदेवी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। परिजनों ने बताया कि इसके बाद उसने शिवदेवी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने का प्रयास कर रहे नाबालिग बेटों से भी मारपीट होने लगी। इसी दौरान पिटाई से अंदरूनी चोट लगने से प्रेमनारायण की मौत हो गई। इसके बाद शव रात में ही संभरपुर गांव के सामने नाले की झाड़ियों में फेंक आए।

शव मिलने की सूचना पर शिवली कोतवाली प्रभारी शीलेंद्र कुमार यादव ने टीम के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की पूछताछ में प्रधान के भाई जयराम, शिवनारायण, देवनारायण व भतीजे जितेंद्र ने बताया कि पत्नी और बेटों से झगड़े के दौरान प्रेमनारायण की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता चलेगी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Next Story
null