![संत राम कालोत्रा पेंशनर वेलफेयर पंचरुखी के प्रधान संत राम कालोत्रा पेंशनर वेलफेयर पंचरुखी के प्रधान](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/06/4366778-untitled-16-copy.webp)
x
Panchrukhi. पंचरुखी। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक पंचरुखी की बैठक संत राम कालोत्रा ब्लॉक प्रधान की अध्यक्षता में पंचरुखी में संपन्न हुई। जिसमे सुरेश ठाकुर प्रदेश के वारिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कांगड़ा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। जिला कांगड़ा के अतिरिक्त महासचिव रविंद्र राणा, प्रदेश प्रेस सचिव मनमोहन पठानिया, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंद्र जरियाल, पालमपुर ब्लॉक के प्रधान सुरेश पठानिया, नगरोटा बगवां ब्लॉक के सलाहकार घनश्याम राणा ने विशेष अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष ने पिछले तीन वर्ष का लेखा जोखा हाउस में रखा। बैठक में सुरेश ठाकुर ने पेंशनरों की सरकार के पास लंबित पड़ी मांगों को मनमाने के बारे में पेंशनरों को एकजुट होकर लड़ाई लडऩे का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार 25 फरवरी से पहले पेंशनरों की मांगों को नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया, जिसमें प्रधान संत राम कालोत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रसम सिंह पटिआल, पुरुषोत्तम डोगरा, महासचिव दलजीत कुमार अतिरिक्त महासचिव राजिंद्र शर्मा व मुख्य सलाहकार सिकंदर पटियाल, सुरेश नाग, खुशहाल कटोच को चुना गया। जबकि कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष प्रकाश भाटिया, जगदीश पटिआल, सगठन सचिव सुभाष व्यास, धर्म सिंह भूरिया, लेखाकार रमेश सूद सयोजक, कुलदीप गुलेरिया, मस्तक कटोच, सलाहकार परमेश्री दास, पुनि चंद राणा, व प्रेस सेक्रेटरी अजित सिंह, महिला विंग रीता पठानिया को प्रधान, सरिता पठानिया, कृष्णा व्यास को चुना गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story