भारत

संजय अवस्थी ने स्कूल भवन का लिया जायजा

Shantanu Roy
25 April 2026 5:58 PM IST
संजय अवस्थी ने स्कूल भवन का लिया जायजा
x
Arki. अर्की। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालु का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के अध्यक्ष सीडी बंसल तथा एमएलआईएस सोसायटी सोलन के अध्यक्ष विद्या सागर भी उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा विधायक को विद्यालय भवन की क्षतिग्रस्त और जर्जर छत संबंधी सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की छत को हुए नुकसान का बारीकी से आकलन
किया गया।

विधायक संजय अवस्थी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उसे असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त छत की शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए। विधायक ने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य के लिए जो भी अनुमानित खर्च तैयार होगा, उतनी धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। इनमें सहज राम, जगदीश चंद, बुद्धि राम, विक्की, मीना देवी, रीता देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दयावती, पाठशाला के मुख्याध्यापक तथा अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
Next Story