
x
Shimla. शिमला। हिमाचल सरकार ने दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए हैं। टूरिज्म के सेके्रटरी नियुक्त किए गए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को अब कांगड़ा के डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। अब वह शिमला में टूरिज्म सेके्रटरी होने के साथ-साथ मंडलायुक्त कांगड़ा स्थित धर्मशाला का दफ्तर भी संभालेंगे। पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति को ऊर्जा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राकेश प्रजापति सेंट्रल डेपुटेशन पर दिल्ली जा रहे हैं और उनके पोस्टिंग आर्डर भी हो चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें अतिरिक्त कार्यभार देने के आदेश जारी हुए हैं। वहीं, सचिवालय सेवाएं कैडर के डिप्टी सेके्रटरी संतराज फुहारटा को ज्वाइंट सेके्रटरी के तौर पर पदोन्नत किया गया है। हालांकि वह पूर्व की तरह कार्मिक विभाग में ही सेवाएं देंगे। संतराज फुहारटा इसी महीने अपना सामान्य सेवाकाल पूरा कर रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





