भारत

दियोटसिद्ध में सड़क धंसने से खाई में गिरा रेत से भरा ट्रक, चालक समेत दो घायल

Shantanu Roy
22 Jun 2026 2:56 PM IST
दियोटसिद्ध में सड़क धंसने से खाई में गिरा रेत से भरा ट्रक, चालक समेत दो घायल
x
Diotasiddha. दियोटसिद्ध। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सड़क किनारे मिट्टी धंसने से रेत से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार चालक अनमोल और दो अन्य व्यक्ति हेमराज और मनीष कुमार सवार थे। हादसा रविवार सुबह 9:30 के करीब पेश आया है। हादसे में ट्रक चालक अनमोल और हेमराज को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय ट्रक ऊना से रेत लेकर चकमोह की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बैरियर नंबर दो के पास पहुंचा तो सड़क संकरी होने के कारण मनीष कुमार वाहनो को सुरक्षित निकालने के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान अचानक सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई और ट्रक संतुलन खोकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक चालक अनमोल और हेमराज को हल्की चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिझड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण सड़क के किनारे की मिट्टी का धंसना रहा, जिससे भारी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Next Story