
x
Jhanduta. झंडूता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को झंडूता मंडल भाजपा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने देश के लिए डा. मुखर्जी की सेवाओं और बलिदान को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इससे पहले जीतराम कटवाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल भी की। इसके तहत उन्होंने अपने गांव रोपड़ी में किसानों के साथ मिलकर उनके खेतों में मक्की की निराई-गुड़ाई की। अपनी इस पहल से किसानों को आपसी सहयोग से खेतीबाड़ी की पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा के झंडूता कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान विचारक व शिक्षाविद होने के साथ ही एक सच्चे देशभक्त भी थे। स्वतंत्र और अखंड भारत की कल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के साथ ही प्राणों की परवाह तक नहीं की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





