भारत

नमक विवाद, घर से भागी महिला को रेलवे पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
9 May 2025 7:02 AM IST
नमक विवाद, घर से भागी महिला को रेलवे पुलिस ने पकड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर जिले में पति से झगड़ा के बाद भागी पत्नी पकड़ ली गई है। सब्जी में नमक ज्यादा होने पर पति-पत्नी पर झगड़ा हुआ तो वह पति को छोड़ घर से भाग निकली थी। परिजनों ने आखिरी बार मोबाइल की लोकेशन कानपुर सेंट्रल पर मिलने से यहां गुमशुदगी दर्ज कराई।

सेंट्रल स्टेशन पर 34 दिन बाद चेकिंग के दौरान महिला को पकड़ लिया। युवती ने बताया कि पति की प्रताड़ना से आजिज होकर उसने घर छोड़ा था। परिचित के घर कानपुर में रही और अब कुछ काम कर आत्मिनर्भर बनने के लिए दिल्ली जाने के लिए स्टेशन आई थी। तभी जीआरपी के जवानों ने पकड़ लिया। जीआरपी प्रभारी ने पति को बुलाकर सुपुर्दगी में दे दिया है।

सारण, बिहार निवासी महिला का अपने पति से बीते चार अप्रैल को विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से भाग निकली थी। कानपुर सेंट्रल पर उतरने के बाद किसी परिचित के घर चली गई। गुमशुदगी दर्ज होने की वजह से पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दिशाओं में लगी थीं। चेकिंग के दौरान एक महिला संदिग्ध दिखी तो गुमशुदगी के दौरान पुलिस को मुहैया कराई गई फोटो से मिलान किया गया तो सच्चाई सामने आ गई। जीआरपी प्रभारी ने पति को फोन करके बुलाया तो वह अपनी बहन और रिश्तेदारों को लेकर गुरुवार सुबह कानपुर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें युवती को सौंप दिया।

Next Story
null