
बारामूला। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में गुरुवार को सीमा पार से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई. अधिकारियों ने बताया कि रजरवानी से बारामूला जा रहा एक वाहन मोहुरा के पास गोलाबारी की चपेट में आ गया. इस घटना में एक महिला नरगिस बेगम की मौत हो गई, जबकि हफीजा पत्नी रजीक अहमद खान घायल हो गईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए जीएमसी बारामूला ले जाया गया.
जम्मू-कश्मीर में राजौरी और पुंछ में एलओसी पर धमाके की आवाज सुनाई दी है. इस धमाके पर आगे का अपडेट आना बाकी है. पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर और बाड़मेड़ के हिस्सों में लगातार की जा रही फायरिंग-शेलिंग के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की. इसमें मुख्य रूप से मौजूदा हालात और राज्य से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव पुलिस महानिदेशक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ ब्लॉक में सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे.





