भारत

मंडी जिला परिषद चुनाव में लहराया भगवा

Shantanu Roy
2 Jun 2026 5:44 PM IST
मंडी जिला परिषद चुनाव में लहराया भगवा
x
Market. मंडी। मंडी नगर निगम के बाद जिला परिषद में भी भगवा लहराया है। जयराम की मंडी ने भाजपा को स्पष्ट और प्रचंड बहुमत देते हुए सत्तासीन कांग्रेस को करारी हार दी है। यहां सीपीएम का खाता भी खुला है और दो सीटों पर जीत हासिल की है। मंडी में कांग्रेस से सीधे जुडे हुए पांच कार्यकर्ताओं सहित अन्य के खाते में कुल एक सीट गई है। मंडी सियासत की दो दिग्गज नेत्रियां चुनाव हार गई हैं। चुनाव हारने वालों में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और भाजपा की वंदना गुलेरिया भी शामिल हैं। मंडी जिला परिषद के कुल 36 वार्डों में से भाजपा के 25 अधिकृत प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। इसके अलावा पंचायत मतदान के दूसरे चरण के दौरान गोडा गागल के जिस भाजपा बागी को पद मुक्त किया था वह भी चुनाव जीत गया है। इसके अलावा अन्य दो भापजा बागी भी चुनाव जीत गए हैं। मंडी जिला परिषद के कुफरी और भडयाडा वार्ड में लाल सलाम हुआ है और यहां चाचा भतीजी की जोड़ी ही चुनाव जीत गई है। मंडी जिला परिषद की अध्यक्षी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और कांग्रेस से जुडा हुआ एक भी प्रत्याशी एससी वार्ड से चुनाव नहीं जीत पाया है। ऐसे में कांग्रेस राज्य की सत्ता पर काबिज होने के बाद भी मंडी जिला परिषद में अध्यक्षी को लेकर कोई खेला करने के टाबिल भी नहीं बची है। मंडी जिला परिषद में कांग्रेस सलाहपड, टीहरा, महादेव, थौना और रिवालसर वार्ड तक सिमटते हुए नजर
आ रही है।
मंडी में भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम के अलावा जीत कर के एक निर्दलीय प्रत्याशी भी आया है। सलाहपड वार्ड से कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर के भतीजे मोहित, रिवालसर से बल्ह कांग्रेस की अध्यक्षी छोडऩे वाले पवन ठाकुर और टीहरा में भाजपा की वंदना गुलेरिया को हरने वाली अनीता कुमारी का सबंध कांग्रेस से है। मंडी जिला परिषद के चुनाव परिणामों ने गोडा गागल वार्ड के मतदाताओं ने एक बार फिर से पुरानी ही परंपरा का निर्वहन किया है। यहां भाजपा बागी अनिल सैणी को चुना है। इसे पिछले चुनावों में अनिल सैणी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होने के बाद चुनाव हार गए थे और तब गोडा गागल के मतदाताओं ने भाजपा बागी पाल वर्मा को चुना था और फिर पाल वर्मा जिला परिषद के अध्यक्ष भी बन गए थे। इस आर भी गोड़ा गागल ने अपनी पंरंपरा को नहीं छोडा है लेकिन इस बार चुना गया प्रत्याशी आरक्षण रोस्टर के कारण अध्यक्ष नहीं बन पाएगा। मंडी जिला परिषद में पहली बार चाचा भतीजी की जोड़ी एक साथ प्रवेश करेगी। भरयाडा से कुशाल भारद्वाज चुनाव जीते हैं और कुफरी से शिवानी ने जीत हासिल की है। दोनों ही कामरेड हैं। इनकी जीत से यह भी साफ हो गया कि मतदाता लोगों की समस्याएं उठाने वाली आवाज को भी चुप नहीं होने देना चाहते हैं। कांग्रेस दिग्गज कौल सिंह ठाकुर की बेटी एवं जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर और भाजपा दिग्गज महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया चुनाव हारने वाले चेहरों में बडे नाम हैं।
Next Story