
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की जघन्य हत्या के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि देश के संविधान में कानून के शासन का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए, लेकिन यह देश के कानून के तहत होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक उद्देश्य के लिए कानून के शासन और न्यायिक प्रक्रिया को तोड़ना या उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जो कोई भी ऐसा करता है, उनको जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि न्यायिक प्रणाली और कानून के शासन का हर समय अक्षरश: पालन हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की घोषणा की है जो शनिवार रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच करेगा।
राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





