भारत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बवाल, किसानों पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो

jantaserishta.com
16 May 2021 2:56 PM IST
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बवाल, किसानों पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो
x
पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए थे, जिसे किसानों ने तोड़ दिए.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. इस लाठीचार्ज में कई किसानों के घायल होने की खबर है. घटना हिसार जिले के हांसी की बताई जा रही है. सीएम खट्टर हिसार में एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. तभी किसानों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए थे, जिसे किसानों ने तोड़ दिए.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिसार में एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान जुटे थे. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी कर रखी थी, लेकिन गुस्साए किसान उस बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकलने लगे. उसके बाद किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े. पुलिस की इस कार्रवाई में कई किसानों के घायल होने की खबर है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story