भारत

RSS चीफ मोहन भागवत आज केरल में

Nilmani Pal
13 Jun 2026 7:17 AM IST
RSS चीफ मोहन भागवत आज केरल में
x

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को केरल के तीन दिन के दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे। इस दौरान वह संगठन के शताब्दी समारोह के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भागवत शुक्रवार शाम हवाई मार्ग से राज्य की राजधानी पहुँचे। सूत्रों के अनुसार, वह आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में आयोजित होने वाले व्याख्यान कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भागवत 13 जून को शाम 4.30 बजे तिरुवनंतपुरम के उदय पैलेस कन्वेंशन सेंटर में आमंत्रित लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।

वह कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से बातचीत भी करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार, 14 जून को शाम 4.30 बजे त्रिशूर के पुझक्कल स्थित हयात रीजेंसी में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान, भागवत अमृतपुरी जाएंगे और आध्यात्मिक नेता माता अमृतानंदमयी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, केरल में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, वह 15 जून की सुबह कोच्चि हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।

Next Story