भारत

आरएस बाली ने लगाई फिल्डिंग देवेंद्र जग्गी की जीत को कसरत

Shantanu Roy
22 May 2024 12:03 PM GMT
आरएस बाली ने लगाई फिल्डिंग देवेंद्र जग्गी की जीत को कसरत
x
धर्मशाला। धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे धर्मशाला उपचुनाव प्रभारी एवं पर्यटन निगम चेयरमैन कैबिनट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी की जीत सुष्चित करने के लिए मोर्चेबंदी कर दी है। बाली ने पूरे विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर मेगा प्लान तैयार किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़ा रहा है। यह कार्यकर्ताओं की ही मेहनत रही कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितेशी सरकार बनी। धर्मशाला उप-चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस से मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी सहित जिला कांगड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, बूथ कार्यकारिणी, पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

रघुवीर सिंह बाली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की शान हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस भी व्यक्ति को टिकट दी, कार्यकर्ता तन-मन-धन से नेता के साथ खड़ा रहा। परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों, कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ कभी नहीं छोड़ा। अपने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि धर्मशाला में कार्यकर्ता एकजुट है और कांग्रेस की जीत तय है। कांग्रेस से गद्दारी कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक धर्मशाला कांग्रेस को हमेशा तोडऩे और फूट डालने के षडय़ंत्र रचते रहे लेकिन कांग्रेस कार्यकताओं ने पार्टी का दामन कभी नहीं छोड़ा। इस अवसर पर कांगड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, महापौर नीनू शर्मा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने- अपने संबोधन के माध्यम से कार्यकताओं में जोश भरा। उक्त नुक्कड़ सभाओं के दौरान करीब 65 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि पार्टी की जनविरोधी नीतियों और धर्मशाला में गलत टिकट आबंटन से वह निराश थे, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
Next Story