भारत

रोम: इटली के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर

jantaserishta.com
20 May 2026 5:00 PM IST
रोम: इटली के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर
x
रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोम में इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की। पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और सांस्कृतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "मैंने रोम में राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की। हमने भारत और इटली के बीच मित्रता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं।"
पीएम के अनुसार, एआई, क्रिटिकल मिनरल्स, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र दोनों देशों के लिए सहयोग के अवसर प्रस्तुत कर सकते हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे।
बैठक से पहले, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मत्तारेला ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों दलों के सदस्यों से मुलाकात की। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली की मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी विचार साझा किए।"
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित डिनर में भाग लिया। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि बुधवार को वे भारत-इटली दोस्ती को और बढ़ाने पर वार्ता जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेताओं ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का भी दौरा किया।
पीएम मोदी ने लिखा, "रोम पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मुलाकात का अवसर मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। आज की वार्ता का इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और सशक्त बनाने पर चर्चा जारी रखेंगे।" मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story