
x
Nirmand. निरमंड। छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जि़ला स्तरीय दिन का ‘बूढ़ी दिवाली’ मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के द्वारा किया गया। गुरूवार रात को हुई रात की बुढ़ी दिवाली में ऋग्वेद के अनुसार देवताओं के राजा इंद्र और वृतासुर के मध्य युद्ध की परंपरा का निर्वहन हुआ। शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला तीन देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ।। जिसमें देवता साहिब कोट माटी सिंह, देवता साहिब छोटा चंबू ढरोपू, देवी सरमासनी सुनेर शामिल हैं। मेले के शुभारंभ अवसर पर निरमंड बस स्टैंड से लेकर रामलीला मैदान तक मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग निरमंड डिविजन के तहत 26 नई सडक़ों को बनाने की स्वीकृति मिल गई है,170 किलोमीटर लंबी इन सडक़ों के निर्माण पर 306 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिनमें से 12 सडक़े अकेले निरमंड विकास खंड की स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने इस दौरान निरमंड बूढ़ी दिवाली मेले को प्रमोट करने वाले स्काई स्मार्ट स्कूल निरमंड के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से खुश हो कर 21 हजार रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहुल स्पीति यूपेंद्र कांत मिश्रा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, पूर्व मिल्क फेडरेशन के निर्देशक कुलवंत राज काश्यप, बंसी लाल, मनमोहन सिंह, रजत शर्मा, आनंद शर्मा, किशोर शर्मा, ममता रानी, देव राज काश्यप, लोचन पटियाल, विदेश , सुधीर काश्यप, अमर चंद जोशी, रीना भारद्वाज, पदमा शर्मा, ऊषा शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





