भारत

हिमाचल में घटे सडक़ हादसे 19 फीसदी कम हुई मृत्यु दर

Shantanu Roy
24 Feb 2025 5:43 PM IST
हिमाचल में घटे सडक़ हादसे 19 फीसदी कम हुई मृत्यु दर
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक से 31 जनवरी के बीच सडक़ दुर्घटनाओं में 2024 की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटनाओं की संख्या में महत्त्वपूर्ण गिरावट आई है, जो राज्यभर में लागू किए गए विभिन्न सडक़ सुरक्षा उपायों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। 2024 के जनवरी माह कुल 178 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं। इसके विपरीत, 2025 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 144 रह गई, जो एक सराहनीय सुधार है। प्रदेश में जनवरी माह में 19.10 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा 2024 के जनवरी माह में सडक़ दुर्घटनाओं में 66 लोगों की मौत हुई थीं। इसके विपरीत, 2025 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 58
रह गई।


सडक़ हादसों में मृत्यु दर में 12.12 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, 2024 के जनवरी माह कुल सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों की संख्या 315 दर्ज की गई थीं। इसके विपरीत, 2025 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 172 रह गई है। सडक़ हादसों में घायलों की संख्या में 45.7 प्रतिशत की कमी आई है। एआईजी ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस विनोद कुमार ने बताया कि सार्वजनिक जागरूकता अभियानों ने भी सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। इन अभियानों ने ड्राइवरों को तेज गति, नशे में गाड़ी चलाने और अन्य जोखिमपूर्ण व्यवहारों के खतरों के बारे में जागरूक किया है। पुलिस, सरकारी एजेंसियों और जनता के बीच सहयोगात्मक प्रयासों से पूरे राज्य में सडक़ सुरक्षा को बढ़ाने में सफलता मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आने वाले महीनों में सडक़ दुर्घटनाओं को और कम करने और सभी सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Next Story