भारत

किन्नौर-मनाली में सडक़ हादसे, पांच सवारों की मौत

Shantanu Roy
2 Aug 2026 3:48 PM IST
किन्नौर-मनाली में सडक़ हादसे, पांच सवारों की मौत
x
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर में टापरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शनिवार तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसे में कार के सतलुज नदी में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही टापरी थाना पुलिस, होमगार्ड तथा एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक चले संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद क्रेन की सहायता से वाहन और तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। हादसे की पुष्टि करते हुए सीडीपीओ भावानगर राजकुमार वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। फुटेज में तीनों युवक टापरी से भावानगर की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नंद लाल (39) पुत्र स्व. राम पाल, गांव थेमगारंग, तहसील सांगला (किन्नौर), अमृत सिंह (38) पुत्र स्व. चनढवीए, गांव थेमगारंग, तहसील सांगला (किन्नौर) व बलू राम (36) पुत्र श्याम लाल, गांव चोरट, तहसील सुंदरनगर (मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के समीप शनिवार तडक़े मनालसु नाले में एक गाड़ी के गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
Next Story