भारत

Road Accident: बेकाबू होकर कार खाई में जा गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
5 Jun 2024 10:01 PM IST
Road Accident: बेकाबू होकर कार खाई में जा गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
x
परिजन सदमें में
Nainital: नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा में भीषण सड़क terrible road हादसा हुआ है, यहां एक गाड़ी खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. नैनीताल में मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है, इस गाड़ी में 10 लोग सवार थे. वहीं दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई है. यह हादसा नैनीताल के भीमताल के ओखलकांडा स्थित पतलोट के पास हुआ है. इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को एक सवारी गाड़ी (यूके 04 टीए 4243) नैनीताल के भीमताल के ओखलकांडा में पतलोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. जिस समय हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में 10 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. जबकि, पांच शवों को भी बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी खंस्यू से पतलोट जा रही थी, तभी हादसा हुआ।
Next Story