भारत

Lok Sabha Chunav Results: उजियारपुर से राजद के अशोक मेहता ने हार मानी, नित्यानंद राय ने लगाई जीत की हैट्रिक

jantaserishta.com
4 Jun 2024 4:57 PM IST
Lok Sabha Chunav Results: उजियारपुर से राजद के अशोक मेहता ने हार मानी, नित्यानंद राय ने लगाई जीत की हैट्रिक
x
Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव के लिए अहम उजियारपुर को लेकर पिछले कई दिनों से जारी चर्चा पर आज विराम लगा गया। बीजेपी ने इस सीट से नित्यानंद राय को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं आरजेडी ने आलोक मेहता पर दांव लगाया। नित्यानंद राय का साल 2014 से इस सीट पर कब्जा है। 2014 में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने 2019 में उपेंद्र कुशवाहा को हार का स्वाद चखाकर यहां विजयी परचम लहराया।
अब 2024 के चुनाव में अशोक मेहता को पराजित कर नित्यानंद राय यहां से फिर विजयी परचम लहराने में सफल रहे हैं। बीजेपी के नित्यानंद राय ने यहां से 49,313 वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
उधर, आलोक मेहता ने अपनी हार मान ली है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। मुझे अपनी हार स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है। यह जनता का फैसला है, जिसे मैं हमेशा से ही सहर्ष स्वीकार करते हुए आया हूं। किसी की भी हार-जीत जनता के हाथ में होती है। अब मैं इस बात पर आत्मचिंतन करूंगा कि आखिर चूक कहां हो गई और चूक पर विचार करूंगा और खुद के अंदर जो भी खामी है, उसे ठीक करूंगा।"
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हो रही है। शुरुआती रुझान से लेकर अब तक एनडीए ही बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के नेता एनडीए पर 400 पार का नारा लगाने पर तंज कस रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story