भारत
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान, बिक्री पर भी असर
Shantanu Roy
25 May 2026 3:36 PM IST

x
Chandigarh. चंडीगढ़। केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में मई के दौरान चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पहले जहां ग्राहक अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाते थे, वहीं अब अधिकांश लोग, खासकर दोपहिया वाहन चालक, केवल 100 या 200 रुपए का ही पेट्रोल डलवा रहे हैं।
पेट्रोल पंप मालिकों के अनुसार, बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है। कई लोग अब अनावश्यक यात्राओं से बच रहे हैं और अपने वाहन कम इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल पंपों की बिक्री पर पड़ रहा है। संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.56 रुपए और डीजल की कीमत में 2.53 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आम लोगों का कहना है कि रसोई गैस, बिजली, खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी सामान की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। लोगों ने सरकार से ईंधन की कीमतों में राहत देने की मांग की है ताकि आम जनता को कुछ राहत मिल सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





