भारत

राजस्व निरीक्षक को जेल, 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

Nilmani Pal
14 May 2025 6:54 AM IST
राजस्व निरीक्षक को जेल, 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बरेली में एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कानूनगो ने जमीन की पैमाइश के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी लेकिन दस हजार रुपये की पहली किश्त लेते समय ही उसे पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम रिठौरा से नवाबगंज के गांव मुड़िया तेली निवासी कानूनगो नरेंद्र पाल गंगवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रिठौरा निवासी पूरनलाल शर्मा ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। पूरन लाल ने बताया कि उन्होंने रिठौरा स्थित खाता संख्या 602 के गाटा संख्या 462 और खाता संख्या 603 के गाटा संख्या 461 की कृषि भूमि की पैमाइश के लिए आवेदन किया था। मगर कानून गो ने रिश्वत लिए बिना काम करने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने एंटी करप्शन में शिकायत की तो इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई गई।

मंगलवार शाम को कानूनगो ने नरेंद्र पाल से रिठौरा में ईदगाह के निकट बुलाकर रिश्वत के दस हजार रुपये वसूल किए तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की रकम भी उसके कब्जे से बरामद हो गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Next Story
null