भारत

Teacher's Day पर रिटायर टीचर्ज को मिलेगा सम्मान

Shantanu Roy
3 Sep 2024 11:26 AM GMT
Teachers Day पर रिटायर टीचर्ज को मिलेगा सम्मान
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला सेवानिवृत राजकीय प्राथमिक शिक्षक एवं समवन्य सुधार समिति की ओर से 80 साल की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पांच सितंबर को घुमारवीं में शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर समाज में फैल रही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को लेकर घुमारवीं में विशाल रैली भी निकाली जाएगी। रैली में माध्यम से समाज के सभी वर्गों से इन कुरीतियों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया जाएगा। सोमवार को सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में सेवानिवृत राजकीय प्राथमिक शिक्षक एवं समवन्य सुधार समिति के मुख्य संरक्षक किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ-साथ शिक्षकों द्वारा समाज के वर्गों को जागरूक करने को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन भी जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि लंबे समय से शिक्षक यूनियन की ओर से भी इस
दिवस को भुलाया जा चुका है।

औपचारिकता निभाई जा रही है। लेकिन शिक्षक वर्ग न केवल बच्चों के भविष्य को संवरता है। बल्कि अब समाज के विभिन्न वर्गों को भी जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को लेकर सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की ओर ेअपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए 25 जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। एसोसिएशन के सदस्य लगातार सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि एक कर्मचारी संगठन के कुछ लोग उन्हें प्रताडित करने व परेशान करने का काम कर रहे हैं। लेकिन वह भी उस संगठन से जुडे हैं। बल्कि वह अपने संगठन के सदस्यों को भी उस कर्मचारी संगठने से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने आमजन से से भी आग्रह किया है कि वह भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष अश्विनी चंदेल, महासचिव अच्छर लता, सदर ब्लाक अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, सुरेंद्रा शर्मा, सरिता मिश्रा, दमयंती गुप्ता व विजय सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
Next Story