भारत

बहू पर गंदी नियत, रेप करने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

Nil dhankar
14 Aug 2025 9:13 AM IST
बहू पर गंदी नियत, रेप करने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। कोटा में रामगंजमंडी कस्बे में एक 55 साल के रिटायर्ड फौजी को अपनी 22 साल की बहू से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान ओमप्रकाश मेघवाल के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत खैराबाद समिति की प्रधान का पति भी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति इस समय जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है. इसी दौरान वह ससुराल में अकेली रहती थी. पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसका ससुर अक्सर नहाने के दौरान उस पर नजर रखता था. 2 अगस्त की रात को आरोपी ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर वह पीछे हट गया.

पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सर्कल इंस्पेक्टर मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हुई.घटना के बाद पीड़िता अपने मायके लौट गई और वहां से न्याय की मांग करती रही. उसका कहना है कि पिछले हफ्ते परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी.

आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज होकर पीड़िता और उसके परिवार ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया था. दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Next Story
null