भारत

23 दवाइयों के Retail Price तय, हृदय रोग; मधुमेह, उच्च रक्तचाप

Shantanu Roy
2 Aug 2026 3:31 PM IST
23 दवाइयों के Retail Price तय, हृदय रोग; मधुमेह, उच्च रक्तचाप
x
बद्दी। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 23 नई दवा फार्मूलेशन की अधिकतम खुदरा कीमत अधिसूचित कर दी है। ड्रग्स ऑर्डर-2013 के तहत जारी अधिसूचना में हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य और संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली कई महत्त्वपूर्ण दवाओं को शामिल किया गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद इन दवाओं की बिक्री निर्धारित रिटेल प्राइस से अधिक पर नहीं की जा सकेगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले निर्माता अथवा विपणनकर्ताओं से अधिक वसूली गई राशि ब्याज सहित जमा कराई जाएगी और उनके खिलाफ डीपीसीओ-2013 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार एटोरवास्टेटिन 10 मिलीग्राम, क्लोपिडोग्रेल 75 मिग्रा. और एस्पिरिन 75 मिग्रा. कैप्सूल की रिटेल कीमत 6.37 रुपए प्रति कैप्सूल तथा 20 मिग्रा. एटोरवास्टेटिन वाले संयोजन की कीमत 8.89 रुपए प्रति कैप्सूल निर्धारित की गई है। क्लोनाजेपाम 0.5 मिग्रा. एवं पैरोक्सेटीन 12.5 मिग्रा. टेबलेट की कीमत 17.52 रुपए तथा 25 मिग्रा. पैरोक्सेटीन वाले संयोजन की कीमत 20.06 रुपए प्रति टेबलेट तय की गई है।
मधुमेह के उपचार में उपयोग होने वाली सिटाग्लिप्टिन, ग्लाइमेपिराइड और मेटफॉर्मिन एक्सटेंडेड रिलीज टेबलेट की कीमत विभिन्न स्ट्रेंथ के अनुसार 17.73 रुपए और 19.46 रुपए प्रति टेबलेट निर्धारित की गई है। डापाग्लिफ्लोजिन, पियोग्लिटाजोन और मेटफॉर्मिन एसआर संयोजन की कीमत 18.77 रुपए प्रति टेबलेट तय की गई है। उच्च रक्तचाप के लिए टेल्मिसार्टन 40 मिग्रा. और मेटोप्रोलोल सक्सिनेट ईआर टेबलेट की कीमत 15.01 रुपए तथा 50 मिग्रा. मेटोप्रोलोल वाले संयोजन की कीमत 18.50 रुपए प्रति टेबलेट निर्धारित की गई है। नेबिवोलोल 2.5 मिग्रा. और टेल्मिसार्टन 40 मिग्रा. टेबलेट 13.70 रुपए प्रति टेबलेट में उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त एटोरिकॉक्सिब 60 मिग्रा. पैरासिटामोल 325 मिग्रा. टेबलेट की कीमत 10.90 रुपए, पैरासिटामोल ओरल सस्पेंशन 0.66 रुपए प्रति मिलीलीटर, आयरन एवं फोलिक एसिड सिरप 0.28 रुपए प्रति मिलीलीटर, क्लैरिथ्रोमाइसिन पैंटोप्राजोल अमोक्सिसिलिन कॉम्बीकिट 122.56 रुपए प्रति किट निर्धारित की गई है।
Next Story