भारत

कांगड़ा और चम्बा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित

Shantanu Roy
17 Sep 2023 10:20 AM GMT
कांगड़ा और चम्बा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित
x
कांगड़ा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मैडल) ने प्रैस वार्ता के माध्यम से बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन ऑनलाइन लिखित व शारीरिक परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। उन्होंने कांगड़ा और चम्बा जिला के सभी चयनित उम्मीदवारों से अनुरोध किया कि 21 सितम्बर को सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर में दस्तावेज संबंधित अगामी कार्यवाही हेतु अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
Next Story