भारत
विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित योजनाओं की बहाली युद्धस्तर पर जारी: मुकेश अग्निहोत्री
Shantanu Roy
19 Sept 2025 3:20 PM IST

x
Dharampur. धर्मपुर। आपदाग्रस्त धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की कुल 70 योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं जिनकी बहाली युद्धस्तर पर जारी है। कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विभाग के कर्मचारियों के अथक प्रयासों से अब तक 48 योजनाएं आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शेष योजनाओं भी शीघ्र बहाल कर दी जाएंगी ताकि लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने आपदा की विभीषिका में भी लगातार कार्य कर रहे विभागीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धर्मपुर क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार हर स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी योजनाएं पूर्ण रूप से कार्यशील कर दी जाएंगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





